रायगढ़ नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज सिंदूर पार्क परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा श्री चक्रधर बालिका गृह,रायगढ़ के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत प्रस्तुति के जरिए सामने रखा। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से नशे के कारण होने वाली सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई। उपस्थित नागरिकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेशविद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,200 से अधिक लोगों ने निभाई सहभागिता
RELATED ARTICLES


Users Today : 30
Total Users : 5053
Views Today : 37
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 618
Views Last 30 days : 1773
Views This Month : 553
Views This Year : 6625
Total views : 6626