HomeRaigarh Newsसंजय मार्केट में एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक वॉशरूम तैयार,जल्द होगा लोकार्पणदो...

संजय मार्केट में एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक वॉशरूम तैयार,जल्द होगा लोकार्पणदो मंजिला 20 सीटर सर्वसुविधायुक्त वॉशरूम का आयुक्त ने किया निरीक्षण,सामने विकसित हो रही पार्किंग का भी लिया जायजा*

spot_img

रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक स्थलों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र संजय मार्केट में एयरपोर्ट की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त आकांक्षी टॉयलेट ब्लॉक तैयार किया गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस आधुनिक टॉयलेट कि सुविधा जल्द शुरू होगी।नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज संजय मार्केट पहुंचकर नवनिर्मित वॉशरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों मंजिलों में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण की गुणवत्ता, साफ-सफाई, फिनिशिंग एवं नागरिकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वॉशरूम के सामने विकसित की जा रही टू-व्हीलर पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया, जहां पार्किंग स्थल की ढलाई का कार्य प्रगति पर था।आधुनिक स्वरूप में तैयार किए गए इस वॉशरूम में सुविधा, स्वच्छता और बेहतर उपयोगिता को प्राथमिकता दी गई है। दो मंजिला भवन में कुल 20 सीटर वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। आकर्षक डिजाइन और बेहतर फिनिशिंग के साथ तैयार यह सुविधा केंद्र संजय मार्केट में आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित होगा।
व्यवस्थित पार्किंग से बाजार आने वालों को मिलेगी राहतवॉशरूम के सामने लगभग 50 फीट क्षेत्र में टू-व्हीलर पार्किंग विकसित की जा रही है। इसमें एक साथ करीब 50 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इससे बाजार में आने वाले लोगों को व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।नागरिकों को बेहतर सुविधा देना निगम की प्राथमिकता*निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि संजय मार्केट शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक और व्यापारी आते हैं। ऐसे स्थान पर स्वच्छ,आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक वॉशरूम की आवश्यकता थी। इसे ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट की तर्ज पर बेहतर सुविधाओं के साथ दो मंजिला वॉशरूम तैयार किया गया है। इसके साथ व्यवस्थित टू-व्हीलर पार्किंग भी विकसित की जा रही है। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में उपलब्ध हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वॉशरूम एवं पार्किंग से जुड़े शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।आकांक्षी टॉयलेट में मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएंग्राउंड फ्लोर — महिलाओं के लिए4 इंडियन सीट, 2 वेस्टर्न सीट, 2 यूरिनल, 2 बाथरूम, दिव्यांगजन के लिए 1 विशेष टॉयलेट, 2 वॉश बेसिन, 1 बेबी केयर रूम की सुविधा मिलेगी। इसीतरह फर्स्ट फ्लोर — पुरुषों के लिए 6 इंडियन सीट, 2 वेस्टर्न सीट, 5 यूरिनल, 3 बाथरूम, 2 वॉश बेसिन होंगी। सुविधा, स्वच्छता और समावेशी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार यह आकांक्षी टॉयलेट ब्लॉक संजय मार्केट आने वाले नागरिकों के लिए आधुनिक एवं उपयोगी सार्वजनिक सुविधा के रूप में विकसित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 5 3
Users Today : 30
Total Users : 5053
Views Today : 37
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 618
Views Last 30 days : 1773
Views This Month : 553
Views This Year : 6625
Total views : 6626

Most Popular

Recent Comments