जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी नगर के विकास को गति देते हुए दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान इन दोनों विकास कार्यों की घोषणा की थी। घोषणा के बाद अब दोनों कार्यों के लिए अंतिम स्वीकृति मिलने से इनके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 06 स्थित हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक का निर्माण प्रमुख है। इसके निर्माण के लिए 76.81 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सूर्य नमस्कार चौक के विकसित होने से नगर को एक आकर्षक एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल मिलेगा। यह स्थल नगर की पहचान को नया स्वरूप देने के साथ ही नागरिकों के लिए उपयोगी स्थान के रूप में विकसित होगा। इसी वार्ड में हनुमान टेकड़ी के पास सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 24.83 लाख रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे विभिन्न आयोजनों के लिए नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप दोनों विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिलने से कुनकुरी नगर में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इन कार्यों के पूरा होने से नगरवासियों को प्रत्यक्ष रूप से सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कुनकुरी नगरवासियों ने दोनों विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। नगरवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप कार्यों को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप कुनकुरी में दो विकासकार्यों की मिली स्वीकृति1.01 करोड़ लागत से सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण,नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
RELATED ARTICLES


Users Today : 42
Total Users : 4511
Views Today : 53
Views Yesterday : 52
Views Last 7 days : 465
Views Last 30 days : 1767
Views This Month : 1570
Views This Year : 5921
Total views : 5922