रायगढ़ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को जिलेभर में किया गया। परीक्षा को लेकर शिक्षार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। जिले के सभी विकासखण्डों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक पहुंचकर परीक्षा में सहभागिता की। राज्य स्तर से रायगढ़ जिले के लिए 2500 शिक्षार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने आकलन परीक्षा में सहभागिता की। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य से 744 अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर साक्षरता के प्रति अपने उत्साह और जागरूकता का परिचय दिया। शिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए थे। इन केन्द्रों में शिक्षार्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा में शामिल होकर अपने बुनियादी पढ़ने-लिखने तथा संख्या ज्ञान का आकलन कराया।जिला जेल में भी आयोजित हुई आकलन परीक्षा*उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल में भी आकलन परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। यहां कुल 40 शिक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14 शिक्षार्थी जेल से रिहा हो जाने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके,जबकि 26 शिक्षार्थियों ने आकलन परीक्षा में सहभागिता की। आकलन परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों के बुनियादी पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा रायगढ़ जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता एवं वातावरण निर्माण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा,निर्धारित लक्ष्य से 744 अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा, जिला जेल में भी 26 शिक्षार्थी हुए शामिल
RELATED ARTICLES


Users Today : 42
Total Users : 4511
Views Today : 53
Views Yesterday : 52
Views Last 7 days : 465
Views Last 30 days : 1767
Views This Month : 1570
Views This Year : 5921
Total views : 5922