HomeRaigarh Newsचक्रधर बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया...

चक्रधर बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया पुरस्कृत,खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी,रायगढ़ खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहा कदम:देवेंद्र प्रताप सिंह

spot_img

रायगढ़ चक्रधर क्लब द्वारा जिलेभर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 से 24 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 11, 13, 15 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न आयु वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैडमिंटन कोच एवं चक्रधर क्लब के प्रबंधक अकरम खान के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित बच्चों एवं खिलाड़ियों को अपने दादा राजा चक्रधर सिंह के व्यक्तित्व एवं रायगढ़ की खेल-सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को खेल, योग, पैदल चलने तथा नियमित रूप से शरीर को सक्रिय रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ खेल उपलब्धियों के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल कर रहा है, जो खेल एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ के लिए शुभ संकेत है।जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव सी.बी.पांडे ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी एवं बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बैडमिंटन के इतिहास की जानकारी देते हुए सफल आयोजन की सराहना की। संघ के संरक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा आयोजन में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रशंसा फोरम के महासचिव महेश कंकड़वाल, राष्ट्रीय रेफरी टीम के सदस्य राजेश यादव, जीएसपीएल-जिंदल के कोच कुंदन सिंह तथा चक्रधर क्लब के कोच लुकेश यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।चक्रधर क्लब की ओर से खिलाड़ियों को बैडमिंटन किट, टिफिन, मोमेंटो, पेन सेट, स्किपिंग रोप एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।प्रतियोगिता के परिणाम11 वर्ष बालक एकल: विजेता — धैर्य अनमोल, उपविजेता — पार्थ अग्रवा- 11 वर्ष बालिका: विजेता — मन्नत अग्रवाल, उपविजेता — दिविषा अग्रवाल- 13 वर्ष बालक: विजेता — अर्श अग्रवाल, उपविजेता — समर्थ अग्रवाल- 13 वर्ष बालिका: विजेता — प्रिशा भालेराव, उपविजेता — हर्षिका अग्रवाल- 15 वर्ष बालक: विजेता — भूपेंद्र सिदार, उपविजेता — प्रेम यादव
15 वर्ष बालिका: विजेता — अदिति सिंह, उपविजेता — जमुना पैकरा- 17 वर्ष बालक: विजेता — लक्ष्य प्रधान, उपविजेता — आदित्य मेहानी- 17 वर्ष बालिका: विजेता — अदिति सिंह, उपविजेता — आलिया खान कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन चक्रधर क्लब के प्रबंधक एवं कोच अकरम खान ने किया। चक्रधर क्लब की ओर से राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को साल,श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 5 1 8
Users Today : 5
Total Users : 4518
Views Today : 5
Views Yesterday : 55
Views Last 7 days : 357
Views Last 30 days : 1683
Views This Month : 1577
Views This Year : 5928
Total views : 5929

Most Popular

Recent Comments