HomeRaigarh Newsछत्तीसगढ़ की कद्दावर महिला आदिवासी नेता गोमती साय गुजरात भाजपा सह-प्रभारी नियुक्त

छत्तीसगढ़ की कद्दावर महिला आदिवासी नेता गोमती साय गुजरात भाजपा सह-प्रभारी नियुक्त

spot_img

रायगढ़ छत्तीसगढ़ की कद्दावर महिला आदिवासी नेता और पूर्व सांसद गोमती साय को भाजपा में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।सीएम साय ने X पर पोस्ट कर इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए बधाई दी। CM साय ने लिखा रायगढ़ की पूर्व सांसद और पत्थलगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती गोमती साय जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी द्वारा गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में गोमती साय जी का सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनका अनुभव गुजरात में संगठन को लाभ पहुंचाएगा।गौरतलब है कि गोमती साय जशपुर की तेजतर्रार नेता मानी जाती हैं। रायगढ़ की लोकसभा सांसद रह चुकी गोमती साय वर्तमान में पत्थलगांव से विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी हैं। आदिवासी समाज में उनकी मजबूत पकड़ है। गुजरात जैसे बड़े राज्य में उन्हें भेजना, केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के नेताओं पर भरोसे को दिखाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 3 5 7
Users Today : 0
Total Users : 4357
Views Today :
Views Yesterday : 44
Views Last 7 days : 334
Views Last 30 days : 1778
Views This Month : 1344
Views This Year : 5695
Total views : 5696

Most Popular

Recent Comments