खरसिया गर्ग परिवार (बहु झोलरी वाले) द्वारा स्थानीय अजीत सिंह नगर में पितृ मोक्षत्रार्थ गया श्राद्ध अंतर्गत श्री मद भागवत कथा दिनांक 13 सितम्बर से 19 सितंबर तक आयोजित किया गया है।कथा का रसपान कराने श्रीधाम वृंदावन ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज के शयन भोग सेवा अधिकारी श्रीमद् भागवत के सर्वोत्तम वक्ता विश्व विख्यात पूज्य आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज का आगमन हो रहा है।उक्त जानकारी देते हुए गर्ग परिवार के कमल गर्ग (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया) ने प्रेस वार्ता कर बताया कि16 वर्ष की अल्प आयु में ही हरिद्वार में गंगा के पावन तट पर प्रथम भागवत कथा शुभारंभ कर निरंतर कथाओं में ज्ञान देकर कोटि-कोटि श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान करा रहे है पूज्य महाराज श्री भारतीय संस्कृति को मंदाकिनी की मधुर धर्म जोड़कर धार्मिक सामाजिक को संस्कृत प्रवेश को मधुर संगीत खिलाड़ी में पिरोकर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं को अंतिम सांस तक भागवत सुनने की मनो इच्छा रखते हुए भौतिकवाद की चकाचौंध में डूबे हुए लोगों को सात्विक जीवन जीने के सूत्र प्रदान करते हुए श्री बांके बिहारी जी,श्री राधा रानी की भक्ति की ओर प्रेरित व उत्साहित करते हुए अपनी अविरल भागवत कथा यात्रा में प्रसन्नता पूर्वक बढ़ रहे हैं।आयोजक परिवार ने बताया कि पूज्य महाराज श्री की कथा श्रवण हेतु राज्य ,क्षेत्र के कोने कोने से श्रद्धालुओं के आने की जानकारी मिल रही है श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए विशाल डोम तैयार कर भव्य पांडाल बनाया गया है जिसमें कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।आयोजक परिवार ने क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया है कि 13 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा एवं पूज्य महाराज श्री की कथा का रसास्वादन करने अवश्य पहुँचे।
आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी के श्री मुख से बहेगी श्रीमद भागवत की गंगा13 से 19 सितंबर तक आयोजित है कथा निकलने वाली भव्य शोभायात्रा श्याम मंदिर स्टेशन चौक से 11 बजे प्रारंभ होकर पुत्री शाला-सुभाष चौक-मौहापाली मार्ग-फकीर चौक-स्टेशन चौक-डभरा रोड से भ्रमण कर कथा स्थल अजीत सिंह नगर पहुँचेगी
RELATED ARTICLES


Users Today : 7
Total Users : 3956
Views Today : 9
Views Yesterday : 85
Views Last 7 days : 459
Views Last 30 days : 2167
Views This Month : 835
Views This Year : 5186
Total views : 5187