HomeRaigarh Newsउग्रसेन पटेल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

उग्रसेन पटेल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

spot_img

रायगढ़ समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ में कार्यपालिक कलाकार के पद पर कार्यरत श्री उग्रसेन पटेल को विभागीय योजनाओं एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
दिनांक 11 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, रायगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के करकमलों से श्री उग्रसेन पटेल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर
विभिन्न विभागों के जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।श्री पटेल द्वारा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं जरूरतमंद हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने,विभागीय गतिविधियों के प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में उनके योगदान को सराहा गया।साथ ही श्री पटेल अपने संगीत एवं सांस्कृतिक कौशल के माध्यम से विभागीय एवं जिला स्तरीय आयोजनों में भी सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं। उनके कार्यों से विभागीय गतिविधियों को प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंचाने में सहयोग मिला है।जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री उग्रसेन पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री पटेल ने इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 9 5 7
Users Today : 8
Total Users : 3957
Views Today : 10
Views Yesterday : 85
Views Last 7 days : 460
Views Last 30 days : 2168
Views This Month : 836
Views This Year : 5187
Total views : 5188

Most Popular

Recent Comments