रायगढ़ जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग,जिला रायगढ़ (छ.ग.)जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सर के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण कुमार पाण्डेय सर के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत शासकीय उ.मा.विद्यालय संबलपुरी, जिला रायगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास की समस्त योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही बच्चों से संबंधित कानून, साइबर सुरक्षा से बचाओ से संबंधित जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास टीम के द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986, कन्या भ्रूण हत्या एक्ट 1994, भिक्षा वृत्ति, बाल तस्करी, चाइल्ड हेल्पलाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर, नशा मुक्ति अभियान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने कार्यक्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को इन योजनाओं तथा कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ।साथ ही हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 1933 जानकारी भी प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास से मिशन शक्ति से उत्तरा सिदार (जेंडर विशेषज्ञ) , विशाल स्वर्णकार कार्यालय सहायक, राहुल मालवी वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय,विद्यालय की प्रचार्य महोदया के साथ शिक्षक गण एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुरी मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
RELATED ARTICLES


Users Today : 12
Total Users : 3862
Views Today : 12
Views Yesterday : 74
Views Last 7 days : 549
Views Last 30 days : 2097
Views This Month : 726
Views This Year : 5077
Total views : 5078