HomeRaigarh Newsअखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा कृष्ण जन्माष्टमी का...

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पर भागवत कथाएवं भव्य शोभ यात्रा निकाली गई

spot_img

रायगढ़ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,भागवत कथा एवं भव्य शोभायात्रा के साथ हजारों की संख्या में स्वजातीय बधु,भगिनीयो के साथ एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में सर्व जाति समुदाय को लेकर गिरवर गौरेला से पेंड्रा तक यात्रा निकाली गई इस यात्रा में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव गणेश यादव की गरिमामयी उपस्थित रही, ज्ञात को दिनांक 4 9.2026 को रात्रि 12:00 बजे गौरेला पेंड्रा मरवाही के अध्यक्ष ओमप्रकाश मनोज यादव के द्वारा भागवत कथा व्यास पीठ से भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव विशाल जनमानस के समक्ष संगीतमय,भक्ति मय, कथामय,पंडाल में मनाया गया आरती की गई, प्रसाद बांटा गया एवं इसके दूसरे दिवस 5 9 2026 को गिरवर गोरिल्ला से पेंड्रा तक लगभग 13 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा डीजे , बाजा एवं चित्रकूट वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा भक्ति मय गीतों के साथ शमां बाधते मुख्य मार्ग से निकली गई जिसमें अतिथियों को खुले जीप में पूर्ण सम्मान के साथ बैठा करके पेंड्रा तक भ्रमण कराया गया मार्ग में चौक चौराहा में आरती पूजन एवं फल वितरण के साथ चित्रकूट वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा कृष्ण राधा के वेश में नित्य मुद्रा के साथ भक्ति मय गीतों का रसास्वादन करते हुए यात्रा आगे बढ़ी और मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के असेंबली हाल में समापन कार्यक्रम रखा गया जिसे मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर एस डी यादव जी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश यादव प्रदेश सचिव,सुश्री समीरा पैकरा जिला पंचायत अध्यक्ष,लक्ष्मी धर यादव संरक्षक,सुरेश दुबे अध्यक्ष नगर पालिका, जयप्रकाश जी अध्यक्ष सिंधी समाज बृजलाल राठौड़ अध्यक्ष राठौर समाज, राकेश जालान गोपाल अग्रवाल उद्योगपति तथा अन्य समाज के प्रमुख मंच में विराजमान थे इसमें रेनु यादव महिला जिला अध्यक्ष अनीता यादव सामाजिक कार्यकर्ता तथा गंगाराम यादव जिला उपाध्यक्ष, टेकराम यादव युवा अध्यक्ष, संतोष यादव ओम प्रकाश यादव राजेश यादव कोटा विधायक जिला प्रतिनिधि, सहित अन्य समाज के गणमान्य बंधु मंच आसीन थे सर्वप्रथम मंचासीन सभी अतिथियों का दुपट्टे के माध्यम से, पुष्प हार के माध्यम से स्वागत सम्मान किया गया, उद्बोधन की कड़ी में प्रदेश सचिव गणेश यादव जी को सर्वप्रथम आमंत्रित किया गया श्री गणेश यादव ने शोभायात्रा भागवत कथा एवं गौरेला पेंड्रा के तमाम यादव समाज के बंधुओ के द्वारा किया गया सम्मान एवं मार्ग में पूजा अर्चना आरती के माध्यम से जो कार्यक्रम को भव्य बनाने में जिनका जिनका सहयोग रहा उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज में एकता व वसुधैव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ करते हुए अगले साल और भव्य रूप में इसे मनाने के लिए आशीर्वाद दिया, इसी कड़ी में राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव जी ने अपने उद्बोधन में इस सक्रिय पहल की सराहना की एवं सामाजिक समरसता तथा भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की दिशा में बढ़िया से बढ़िया कार्य करने की प्रेरणा दी और राष्ट्रीय लक्ष्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें राष्ट्रीय जनगणना का कार्यक्रम जो संपन्न होने जा रहा है उसमें सभी को जो अलग-अलग वर्ग एवं टाइटल में बटे हुए हैं किंतु जनगणना पत्रक में यादव के कालम में ही टीक लगा करके अपनी एकता को दिखाना है ताकि राष्ट्रीय जनगणना में यादव समाज का समुचित आंकड़ा जो है वह आ सके, इसी प्रकार सभी मंचवासीन अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से अखिल भारत वर्षीय यादव महा सभा के कार्यों की भुरी भुरी सरा हना की एवं भरपूर सहयोग प्रदान करने की अपनी ओर से आश्वासन दिया, महासभा की मांग को जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि आपके द्वारा जो चौक में अहीर रेजिमेंट के नाम से रखने की जो बात कही गई है उसे परिषद में रख करके शीघ्र पूर्ण किया जाएगा अंत में महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश मनोज यादव ने उपस्थित मनचासीन अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया एवं उपस्थित विशाल जनसमुदाय को भी धन्यवाद दिया जिसके कारण कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ओमप्रकाश मनोज यादव जिला अध्यक्ष गंगाराम यादव जिला उपाध्यक्ष, टेकराम यादव जिला युवा अध्यक्ष राजेश यादव ,संतोष यादव ,ओम प्रकाश यादव, मणि शंकर यादव ,संदीप यादव बालकिशन यादव मोहन यादव रेनु यादव जिला अध्यक्ष महिला, अनीता यादव रामधनी राम यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जी जान से मेहनत करके इसे सफल बनाया और उसके साथ ही साथ भागवत कथा का भी आयोजित करके समाज का दिल को जीता, इसकी भुरी भुरी प्रशंसा गिरवर से गौरेला पेंड्रा तक सुनाई दी।यह जानकारी प्रदेश सचिव गणेश यादव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 7 2 8
Users Today : 21
Total Users : 3728
Views Today : 25
Views Yesterday : 27
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 1984
Views This Month : 553
Views This Year : 4904
Total views : 4905

Most Popular

Recent Comments