HomeRaigarh Newsराहुल गांधी जी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश:मनोज...

राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश:मनोज सागर यादव

spot_img

जशपुर हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज किया जाना भाजपा सरकार की दमनकारी और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। यह कार्रवाई केवल श्री राहुल गांधी जी को निशाना बनाने की कोशिश नहीं है,बल्कि सामाजिक न्याय,बराबरी और बहुजनों के सम्मान की आवाज़ उठाने वालों को डराने का प्रयास है।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज सागर यादव ने कहा कि देश में जब बहुजनों के साथ होने वाले भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ कांग्रेस के नेता आवाज़ उठाते हैं, तो भाजपा सरकार पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर उन्हें दबाने का प्रयास करती है। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि FIR और पुलिसिया दबाव से राहुल गांधी जी की आवाज़ नहीं दबेगी और न ही कांग्रेस कार्यकर्ता डरेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों वंचित, शोषित और बहुजन समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है। ऐसे मामलों में भाजपा की चुप्पी उसकी सोच और सामाजिक न्याय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।मनोज सागर यादव ने कहा कि भाजपा और RSS की कथित मनुवादी सोच के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिया है। किसी भी व्यक्ति के साथ जाति या सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा—“राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR से भाजपा यह भ्रम न पाले कि कांग्रेस डर जाएगी। हम संविधान,लोकतंत्र और बहुजनों के सम्मान की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। सत्ता की धमकी,पुलिस की कार्रवाई और FIR हमारे संघर्ष को रोक नहीं सकती।”उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सेभीअपीलकीकिवेशांतिपूर्ण,लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 2 8 3
Users Today : 4
Total Users : 3283
Views Today : 4
Views Yesterday : 41
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 2453
Views This Month : 4
Views This Year : 4355
Total views : 4356

Most Popular

Recent Comments