रायगढ़ महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को श्री श्याम मंदिर रायगढ़ में महिलाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अंतिम रूप दिया गया, ताकि आगामी जयंती की पत्रिका को अंतिम रूप दिया जा सके। इस वर्ष जयंती समारोह में कई नए और आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल किया जा रहा है।बैठक में विशेष रूप से शोभायात्रा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया। इस बार शोभायात्रा में नई एवं आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी तथा विशेष रूप से नए बाजे और वाद्य दल मंगाए जाएंगे। शोभायात्रा को समाज की एकजुटता, संस्कृति और परंपरा का भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।महिलाओं के लिए इस वर्ष भी लोकप्रिय ‘मास्टर शेफ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अंताक्षरी प्रतियोगिता को भी इस बार बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है। अंताक्षरी के लिए विशेष रूप से कोलकाता की टीम को आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को और भी रोचक एवं मनोरंजक बनाया जा सके। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए अन्य कई नए कार्यक्रम भी जयंती समारोह का आकर्षण रहेंगे।बैठक में उपस्थित महिलाओं ने जयंती के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और आयोजन में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आयोजन को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर जयंती को यादगार बनाने का संकल्प लिया।महाराजा श्री अग्रसेन जयंती का यह भव्य आयोजन 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक कुल 14 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन होगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से जयंती समारोह में सक्रिय रूप से सहभागी बनने और कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया है।श्री अग्रसेन सेवा संघ से बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा),प्रदीप गर्ग,मुकेश मित्तल कलानोरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड),बजरंग अग्रवाल (कोषाध्यक्ष),सचिन अग्रवाल, मुकेश गोयल,जयप्रकाश अग्रवाल एवं महिलाओं में मनीषा अग्रवाल,नीना अग्रवाल, रिया अग्रवाल,सोनल अग्रवाल,पारुल गुप्ता,वीणा डालमिया,ऋचा अग्रवाल, कविता बेरीवाल,दीप्ति गुप्ता,रेखा जैन,आशा गोयल,सोना बंसल, प्राची बंसल,रितिका बेरीवाल, ममता अग्रवाल,संगीता अग्रवाल,मंजू केडिया, नेहा अग्रवाल,कविता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल,ममता अग्रवाल,सुनीति अग्रवाल, रीमा अग्रवाल,प्रीति पंकज अग्रवाल,कविता बंसल, दीपिका डालमिया, वर्षा बंसल, रेखा प्रतीक अग्रवाल, सुमन सरावगी,वंदना अग्रवाल,रीना पालीवाल, सुशीला देवी,ममता गोयल, रोमा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल,शालू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रतीक्षा अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल, चंपा अग्रवाल,रिंकी केडिया, रीना अग्रवाल,कुसुम,मेघा बेरीवाल,दामिनी अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल,मंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
महाराजा श्री अग्रसेन जयंती को लेकर महिलाओं की द्वितीय बैठक आयोजितकार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप मास्टर सेफ और अंताक्षरी जैसे कार्यक्रम शामिल
RELATED ARTICLES


Users Today : 2
Total Users : 3281
Views Today : 2
Views Yesterday : 41
Views Last 7 days : 538
Views Last 30 days : 2451
Views This Month : 2
Views This Year : 4353
Total views : 4354