HomeRaigarh Newsछत्तीसगढ़ शासन के सम्मान से गौरवान्वित हुआ रायगढ़,दिव्यांशु देवांगन बने खेल जगत...

छत्तीसगढ़ शासन के सम्मान से गौरवान्वित हुआ रायगढ़,दिव्यांशु देवांगन बने खेल जगत की नई पहचान:राइफल शूटिंग की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार,रायगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन ने भी किया सम्मान

spot_img

रायगढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह में रायगढ़ के प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजधानी में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू,सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रायगढ़ का नाम रोशन करने वाले दिव्यांशु देवांगन की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण है। दिव्यांशु ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन और निरंतर मेहनत से न केवल रायगढ़, बल्कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।इस उपलब्धि पर रायगढ़ जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार प्रकट किया। एसोसिएशन के राजेश नम्दियार ने दिव्यांशु को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान निश्चित रूप से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा ।
बॉक्सिंग एसोसिएशन ने भी किया दिव्यांशु का सम्मान राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में भी श्री देब ब्रत कुमार कर के मुख्य आथित्य में दिव्यांशु देवांगन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दिव्यांशु की अनुपस्थिति में उनके नाना एवं चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय,रायगढ़ के संस्थापक श्री देव लाल देवांगन ने उनकी ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं प्रोत्साहन राशि ग्रहण की ।इस अवसर पर दिव्यांशु को प्रदान किए गए प्रशस्ति-पत्र में जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप, मिस्र में 10 मीटर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की गई।सम्मान ग्रहण करने के पश्चात देव लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें इस बात की अत्यंत प्रसन्नता है कि बॉक्सिंग एसोसिएशन के श्री राजेश लम्बियार ने खेल भावना का परिचय देते हुए शूटिंग जैसे दूसरे खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया,उपस्थित खिलाड़ियों को गुरु (कोच) के महत्ता पर समझाए । उन्होंने भावुक होकर कहा कि जीवन में अपने कार्य के लिए सम्मान मिलना निश्चित रूप से प्रसन्नता देता है,लेकिन अपने संस्कारों को बच्चों तक और बच्चों से अगली पीढ़ी तक पहुंचते हुए जब अपने नाती की उपलब्धि के रूप में सम्मान मिलता है, तो उसकी खुशी कहीं अधिक होती है उन्होंने कहा कि आज उन्हें जो सम्मान और आत्मिक खुशी मिल रही है,वह उनके लिए अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने रायगढ़ जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं उसके पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन खिलाड़ियों के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान करता है।दिव्यांशु देवांगन की उपलब्धि को लेकर रायगढ़ के खेल प्रेमियों,खेल संगठनों एवं नागरिकों में उत्साह है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांशु आने वाले समय में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रायगढ़, छत्तीसगढ़ और भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 2 5 0
Users Today : 3
Total Users : 3250
Views Today : 4
Views Yesterday : 65
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 2438
Views This Month : 2438
Views This Year : 4314
Total views : 4315

Most Popular

Recent Comments