HomeRaigarh Newsमेजर ध्यानचंद की जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथियों द्वारा...

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथियों द्वारा हुआ सम्पन्न।फाइनल मुकाबले में पैंथर क्लब नलवा हुई विजयी

spot_img

रायगढ़ खेल दिवस के अवसर पर 27और 29 अगस्त को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नटवर स्कूल मैदान में किया जा रहा था इस आयोजन में आयु वर्ग 17 वर्षीय रखा गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद एक महान खिलाड़ी थे उनके जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हमारे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। रायगढ़ क्षेत्र में खेल की गतिविधियां निरंतर चलते रहे और खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाएं एवं खेल विद्या सिखतें रहें और मैच का अनुभव खिलाड़ियों को होता रहे ।
इस आयोजन में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत सचिव विजय यादव सह सचिव संतोष यादव उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ मेमन ने फुटबॉल प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया । इस आयोजन में रायगढ़ की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था और यह नॉकआउट पद्धति पर खेला जा रहा था इसके अलावा छोटें बच्चों का एक सद्भावना मैच भी 29 अगस्त को रखा गया जिसमें छोटे छोटे बच्चे फुटबॉल खेलते हुए दिखें । फाइनल शाम को 5 बजे रखा गया है जिसमें टाइगर क्लब और पैंथर क्लब मैच समाप्ति पश्चात कोई गोल नहीं कर पाई मैच का निर्णय ट्राइब्रेकर में हुआ ।जिसमें पैंथर क्लब विजेता हुई । मैच के निर्णायक संतोष यादव रहे समापन में अतिथियों एवं खिलाड़ियों द्वारा मेजर ध्यानचंद की छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर नमन किया गया इस आयोजन में अतिथि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी, पूर्व विधायक प्रकाश नायक पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व महामंत्री विकास शर्मा,प्रभारी महामंत्री विकास ठेठवार,ब्लाक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल,दीपक सिंह संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक रामचंद्र शर्मा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी,सचिव संजय ठाकुर के कर कमलों द्वारा सभी विजेता उप विजेता को नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 2 5 0
Users Today : 3
Total Users : 3250
Views Today : 4
Views Yesterday : 65
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 2438
Views This Month : 2438
Views This Year : 4314
Total views : 4315

Most Popular

Recent Comments