रायगढ़ शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। चक्रधर नगर चौक स्थित चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान के साथ मिठाई निर्माण के लिए संचालित कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए गए।जांच के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे,सीएसपी श्री मयंक मिश्रा,सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. एवं तहसीलदार श्री शिव डनसेना मौजूद रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से नमूना सहायक सुश्री सरिता पटेल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। लिए गए सैम्पल परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,रायपुर भेजे जाएंगे।त्योहारों के साथ सामान्य दिनों में भी नियमित निगरानी*जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि रक्षाबंधन, आगामी त्योहारों एवं सामान्य दिनों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं निगरानी की जा रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए मावा, पनीर, घी एवं मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिए गए खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इसके लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच,खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पलत्योहार सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर,चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने*
RELATED ARTICLES


Users Today : 55
Total Users : 3023
Views Today : 79
Views Yesterday : 42
Views Last 7 days : 441
Views Last 30 days : 2484
Views This Month : 2162
Views This Year : 4038
Total views : 4039