HomeRaigarh Newsकृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमरकानून व्यवस्था...

कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमरकानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चाजन्माष्टमी पर दही हांडी, शोभायात्रा एवं मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशचक्रधर समारोह के दौरान शहर में सुगम यातायात,पार्किंग,रूट चार्ट एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनाई जाएगी समन्वित कार्ययोजना

spot_img

रायगढ़ आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं जिले के प्रतिष्ठित 41वें चक्रधर समारोह के दौरान जिले में कानून व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं एसएसपी के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें दोनों प्रमुख आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थलों के चयन, मार्ग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो,सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के.सीएसपी श्री मयंक मिश्रा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में बताया गया कि आगामी 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायगढ़ शहर सहित जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना,दर्शन, दही हांडी,शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। रायगढ़ शहर में सुभाष चौक में दही हांडी पर्व के साथ गौरीशंकर मंदिर एवं अग्रोहा धाम में भी भव्य आयोजन प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ आयोजन समितियों तथा शांति समितियों की बैठक आयोजित करें। स्थानीय आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आयोजन स्थलों,शोभायात्रा के मार्ग, भीड़ की स्थिति, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूर्ण श्रद्धा, भाईचारे, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। 41वें चक्रधर समारोह को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। आगामी 14 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस समारोह में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ बड़ी संख्या में दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान शहर में यातायात का दबाव बढ़ने को देखते हुए वाहनों के सुगम आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों, प्रवेश एवं निकासी मार्ग तथा आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।अधिकारियों ने कहा कि दोनों आयोजनों के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन,पुलिस एवं यातायात विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन समितियों को भी प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दोनों आयोजनों के लिए आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूरी करते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे जिले की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और उत्सव की गरिमा के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा भी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 0 4 2
Users Today : 17
Total Users : 3042
Views Today : 18
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 422
Views Last 30 days : 2360
Views This Month : 2182
Views This Year : 4058
Total views : 4059

Most Popular

Recent Comments