रायगढ़ महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने के उद्देश्य से 23 अगस्त को श्री गोगा धाम मंदिर प्रांगण में जूट मिल जोन के पुरुष एवं महिला सदस्यों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मध्य समिति जूट मिल जोन के संयोजक पद पर दीपक अग्रवाल (मसाला) एवं संयोजिका पद पर रेखा प्रतीक अग्रवाल का मनोनयन किया गया।बैठक में आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत शोभायात्रा में समाज बंधुओं के लिए सफेद परिधान (ड्रेस कोड) निर्धारित करने और उसमें भाग लेने वालों को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। बच्चों की सभी प्रतियोगिताएं छुट्टी के दिन आयोजित की जाएंगी, जिसमें 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए ‘बॉक्स क्रिकेट’ तथा ‘सब खेलो सब जीतो’ प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा खेलकूद में निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं व टीमों को सम्मानपूर्वक प्रशिक्षक (कोच) का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया। महिला समिति के आग्रह पर 7 अक्टूबर की शाम जूट मिल जोन की विशेष आरती आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा का प्रभार प्राची बंसल,जागृति डालमिया एवं दीपिका डालमिया को सौंपा गया।इस बैठक में प्रमुख रूप से श्री अग्रसेन सेवा संघ से मुकेश मित्तल कलानोरिया,राजेश बेरीवाल,रमेश छापरिया,बजरंग अग्रवाल,सचिन अग्रवाल वही जूटमिल जोन से बजरंग लाल अग्रवाल,सुशील बंसल,किशन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल,अजय कुमार जैन,अजय अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,नवल अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, संजय बेरीवाल,हेमंत गोयल,देवेश कुमार अग्रवाल,मुकेश गोयल, राहुल अग्रवाल,भवानी अग्रवाल,आलोक कुमार अग्रवाल,प्रतिभा अग्रवाल, दिनेश गोयल,के.के.बंसल,अमित अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,वर्षा बंसल,विनीता अग्रवाल,मधु गुप्ता,दीप्ति गुप्ता,सुनीता अग्रवाल,रीना जैन,कविता बंसल, प्रीति अग्रवाल,ज्योति गोयल,ममता बेरीवाल,रेखा जैन,रिया जैन,पुष्पा अग्रवाल,सचिता गुप्ता,अंजू अग्रवाल,अनिता नारेड़ी,निशा अग्रवाल और पूजा जैन सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु व मातृशक्ति उपस्थित रहे।
महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर जूट मिल जोन की बैठक संपन्नदीपक अग्रवाल संयोजक व रेखा अग्रवाल बनीं संयोजिका
RELATED ARTICLES


Users Today : 2
Total Users : 5088
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 566
Views Last 30 days : 1731
Views This Month : 605
Views This Year : 6677
Total views : 6678