रायगढ़ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में एवं इंजीनियर एस डी यादव के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीमती ममता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ जिला इकाई रायगढ़ का आज सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया श्रीमती ममता यादव के आगमन के पश्चात यदु कुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,भारतीयसंस्कृति के अनुरूप तिलक चंदन माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहना कर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात उद्बोधन की कड़ी में ग्रामीण जिला सचिव संतोष यादव शहरी जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव,प्रदेश सचिव गणेश यादव ने मातृ शक्ति के समक्ष अपना वक्तव्य समाज हित में प्रस्तुत किया तदुपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती ममता यादव ने अपने उदबोधन में महिलाओं में एकता एवं जागरूकता के संबंध में रोचक उद्बोधन प्रस्तुत किया, इसके पश्चात मुख्य अतिथि इंजी,एस डी यादव राष्ट्रीय सचिव के द्वारा विस्तार पूर्वक महासभा की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए समाज को संबोधित किया जिसके अंतर्गत जनगणना में हमारी भूमिका महिला संगठन में हमारा दायित्व एवं कर्तव्य मातृ शक्ति केसशक्तिकरण,पर अपने विचार प्रस्तुत कर प्रेरणा प्रदान किया,पश्चात मंच आसीन पदाधिकारीयो* को प्रतीक चिन्ह जिला अध्यक्ष पंकज लता यादव केद्वारा प्रदान किया गया और इस बीच उपस्थित लगभग 25 महिला पदाधिकारीयो की कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति
पत्र प्रदान कर उनके*उज्जवल भविष्य की कामना की गई,कार्यक्रम के समापन के अवसर पर श्रीमती पंकज लता यादव के द्वारा आभार प्रकट कार्यक्रम को समाप्त की घोषणा की गई ,इस कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न एवं सार्थक बनाने में राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश सचिव गणेश यादव की महिति भूमिकारही जिसके कारण पूरे प्रदेश में रायगढ़ में महिला जिला इकाई का गठन सबसे पहले संपादित किया जा सका,
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव गीतांजलि यादव के द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने मेंअध्यक्ष पंकज लतायादव जिला अध्यक्ष शहर जयकिशन यादव ,युवा अध्यक्ष पप्पू यादव ग्रामीण सचिव संतोष यादव जिला उपाध्यक्ष कान्हु राम यादव,एवं परिमल यादव पुष्पा यादव,शारदा यादव,शशि यादव,गीतांजलि यादव भावना यादव,प्रियंका यादव,आभा यादव पिंकी यादव,नयनतारा यादव,सीता यादव,की महत्वपूर्ण भूमिका रही, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव के रायगढ आगमन से महिला संगठन में अपार खुशी एवं हर्ष देखी गई, राष्ट्रीय सचिवइंजी, एस डी यादव ने पूरे प्रदेश में महिला संगठन में सर्वप्रथम संगठन हेतु उपस्थित महिला जन समुदाय को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी,उपस्थित मंचासीन पदाधिकारियो का एवं महिला संगठन का आभार श्रीमती पंकज लता यादव अध्यक्ष महिला इकाई के द्वारा किया गया अल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ उक्त विज्ञप्ति ,प्रदेश सचिव गणेश यादव के द्वारा दी गई।।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में इंजीनियर एचडी यादव के मुख्य अतिथि एवं ममता यादव प्रदेश महिला छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के 25 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया
RELATED ARTICLES


Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675