HomeRaigarh Newsआईटीपीए सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ में पुनःवितरित करेगा कोर्ट फी टिकट

आईटीपीए सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ में पुनःवितरित करेगा कोर्ट फी टिकट

spot_img

रायगढ़ इन दिनों कोर्ट फीस टिकट का कृत्रिम अभाव बनाकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है । जिसके कारण रायगढ़ के अधिवक्ता गण मजबूरी में कोर्ट फीस टिकट को दुगने तिगुने दाम में खरीद रहे हैं । कमोबेश यही स्थिति आयकर एवं राज्य कर कार्यालय में भी देखी जा रही है । जिसे संज्ञान में लेते हुए इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन रायगढ़ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने रायगढ़ जिलाध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या के बारे में बताया। संवेदनशील जिलाध्यक्ष ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायगढ़ कोषालय अधिकारी को इस समस्या के समाधान के लिए निर्देश देते हुए आवश्यक टिकट आईटीपीए को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसकी पहली खेप लगभ 10 दिन पूर्व वितरित हो चुकी है । आईटीपीए सचिव हीरा मोटवानी ने बताया कि पाँच के टिकट कि मांग अधिक होने से इस बार 10,5, 2 एवं 1 के टिकट तथा रेवेन्यू टिकट भी वितरित होंगे इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन रायगढ़ आगामी सोमवार जिला अधिवक्ता संघ आयकर कार्यालय एवं राज्य कर कार्यालय में इस टिकट का वितरण करेगा। सभी अधिवक्ता एवं सी.ए साथियों से आग्रह है कि वह दोपहर 2.00 बजे से 3.00 के बीच जिला अधिवक्ता संघ में आकर अपनी आवश्यकता अनुसार बगैर किसी अतिरिक्त शुल्क टिकट खरीद कर सकते हैं साथ ही 3:00 बजे से 4:00 बजे और 4:00 से 5:00 तक क्रमशः आयकर कार्यालय एवं राज्य कर कार्यालय में भी इसी प्रकार टिकट का वितरण किया जाएगा। इसमें आम जनता भी जिन्हें जरूरत पड़ती हो वह भी जाकर खरीद सकते हैं । इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन रायगढ़ ने त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं कोषालय अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।आईटीपीए ने कहा है कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments