HomeRaigarh Newsछात्र-छात्रा सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन, केंद्रीय जाति के मुद्दे पर...

छात्र-छात्रा सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन, केंद्रीय जाति के मुद्दे पर सांसदों से मुलाकात को लेकर हुई विस्तृत चर्चाउल्दा में हरदीहा पटेल समाज की सामाजिक बैठक संपन्न

spot_img

रायगढ़ ग्राम उल्दा में स्थित हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में हरदीहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई।बैठक का शुभारंभ समाज की कुलदेवी माँ शाकम्भरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात समाज के आगामी छात्र-छात्रा प्रतिभावान सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान से संबंधित विभिन्न विषयों पर समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।बैठक में समाज की आगामी बैठक की तिथि एवं उसमें रखे जाने वाले विभिन्न विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता, आपसी समन्वय एवं समाज के विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता के साथ सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।इसके साथ ही केंद्रीय जाति के संबंध में आवश्यक पहल एवं सांसदों से मुलाकात को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस विषय को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया से भेंट-मुलाकात कर समाज की मांग एवं विषय को उनके समक्ष रखने की रणनीति पर विचार किया गया समाजहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को उचित स्तर पर उठाने तथा सकारात्मक पहल के लिए आवश्यक प्रयास करने पर सहमति बनी।बैठक में हरदीहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष नारायण पटेल (बरगढ़), प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पटेल,महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, जिला सह सचिव आनंदराम पटेल, बरगढ़ सर्किल अध्यक्ष मनोहर पटेल,पानीखेत सर्किल अध्यक्ष जीवन पटेल,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, राजनीतिक प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष दुर्गा पटेल, पानीखेत सर्किल सचिव टेकलाल पटेल,पानीखेत सर्किल कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल,पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य छत्रपाल पटेल,चपले ग्राम अध्यक्ष होम प्रकाश पटेल,युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पवन पटेल,बरगढ़ सर्किल सचिव राकेश पटेल, उल्दा ग्राम अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल, समाज सेवक ननकी पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक एकता, शिक्षा को प्रोत्साहन,युवाओं की भागीदारी एवं समाजहित के विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को निरंतर मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने भी सामाजिक विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समाज के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments