HomeRaigarh Newsकलार जायसवाल समाज को संगठित करने में सफल हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय...

कलार जायसवाल समाज को संगठित करने में सफल हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल:श्याम गुप्तासर्वसमाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का सम्मान मित्र विजय जायसवाल के सामाजिक समर्पण का प्रमाण:श्याम गुप्ता

spot_img

रायगढ़ छत्तीसगढ़ में मार्शल आर्ट के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नाम श्याम कुमार गुप्ता ने रायगढ़ जिला मुख्यालय में भगवान सहस्रबाहु की मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में कलार जायसवाल समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभाओं तथा सर्वसमाज के सम्माननीय लोगों को सम्मानित किए जाने की सराहना की।प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि वे अपने बड़े भाई एवं मित्र, कलार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल जी द्वारा समाज को संगठित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को सैल्यूट करते हैं। उन्होंने कहा कि वे कई बार विजय जायसवाल जी के साथ समाज को संगठित करने के प्रयासों और दौरों में शामिल रहे हैं तथा आज उन प्रयासों का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।श्याम गुप्ता ने कहा कि लगातार पूरे छत्तीसगढ़ में कलार महासभा के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ महानगर सहित कई जिलों में विशाल एवं सम्मानजनक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के मुख्य सूत्रधार एवं नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल जी की भूमिका उल्लेखनीय है।उन्होंने कहा कि विजय जायसवाल जी द्वारा कलार महासभा के कार्यक्रमों में अपने समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाओं के साथ-साथ सर्वसमाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय लोगों को सम्मानित करना उनके व्यापक और पवित्र सामाजिक उद्देश्य को प्रमाणित करता है। समाज को जोड़ने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा सर्वसमाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल जी द्वारा किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायक हैं। उनके नेतृत्व में कलार जायसवाल समाज निरंतर एकजुट होकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने विजय जायसवाल जी के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे सदैव स्वस्थ एवं मस्त रहें तथा इसी प्रकार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 6
Users Today : 0
Total Users : 5086
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 564
Views Last 30 days : 1729
Views This Month : 603
Views This Year : 6675
Total views : 6676

Most Popular

Recent Comments