रायगढ़ मितान बड़ी में महिलाओं द्वारा श्रवण उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य से सभी को अवगत कराया गया।आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें दौड़,चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा खेल एवं फुगड़ी दौड़ प्रमुख रहे। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इसके पश्चात भोजन एवं 15 मिनट का विश्राम रखा गयाविश्राम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें शिव नृत्य एवं सामूहिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण किया गया।इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती सुषमा खलखो,जिला पंचायत सदस्यएवंसभापति,स्वास्थ्य,महिला एवं बाल कल्याण समिति,रायगढ़ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने कार्यक्रम की तैयारी, संचालन एवं व्यवस्थाओं में विशेष योगदान दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल जी उपस्थित रहीं। वहीं श्री राकेश यादव जी मितान बड़ी के संचालक,श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती ढोल नायक पटेल जी जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि श्रीमती मुक्तामणि जी,सुश्री मोनिका इज़रदार, श्रीमती सुशीला जोरदार, श्रीमती वंदना यादव,श्रीमती पूर्णिमा चौहान एवं श्रीमती तिलोत्तमा मालाकार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं के बीच उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही इससे महिलाओं में आत्मविश्वास,एकजुटता और सामाजिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की पहचान है।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों,बिहान स्व-सहायता समूह की बहनों,सहयोगियों एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।
महिलाओं द्वारा श्रवण उत्सव का मितान बड़ी में धूमधाम से आयोजन
RELATED ARTICLES


Users Today : 23
Total Users : 2695
Views Today : 26
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 627
Views Last 30 days : 2582
Views This Month : 1747
Views This Year : 3623
Total views : 3624