रायगढ़ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने जिले के विभिन्न उद्योगों में अपनी टीम के साथ पहुंचकर श्रमिकों के बीच तिरंगा फहराया और आजादी के इस पावन पर्व को पूरे गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में उद्योगों में कार्यरत मजदूर और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शाहनवाज खान ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना झंडा नहीं है,

बल्कि यह देश के वीर शहीदों के बलिदान, किसानों की मेहनत, श्रमिकों के पसीने और करोड़ों भारतीयों के सपनों एवं उम्मीदों की पहचान है। देश के विकास में मजदूर वर्ग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कारखानों, खदानों, निर्माण स्थलों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में श्रमिक दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में अपना योगदान देते हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें केवल आजादी के संघर्ष की याद नहीं दिलाता,बल्कि यह भी याद दिलाता है कि देश की तरक्की में हर नागरिक की बराबर भागीदारी है। श्रमिकों के अधिकारों,सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण को सुनिश्चित करना भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटक अध्यक्ष शाहनवाज खान,महामंत्री सुखबीर सिंह,उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ज्ञानी,सचिव फिरोज खान, सतीश बरवा, दुर्गेश साहू समेत हर उद्योग से इंटक के पदाधिकारी समेत सैकड़ो की संख्या में श्रमिक मौजूद थे। हर एक मजदूर मेरा भाई- शाहनवाज*शाहनवाज खान ने कहा कि जिस श्रमिक के श्रम से उद्योगों की चिमनियां चलती हैं और उत्पादन का पहिया घूमता है,उसके जीवन में भी सम्मान,सुरक्षा,उचित मजदूरी और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होना जरूरी है। इंटक हमेशा श्रमिकों के हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी मजदूरों के अधिकारों तथा कल्याण के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा शाहनवाज खान ने कहा कि उद्योगों में काम करने वाला हर एक मजदूर चाहे वो किसी भी राज्य से हो वह मेरा भाई है और मै आप सभी का भाई हूं और भाई का कर्तव्य निभाते हुए मै हमेशा आपके दुख-सुख और परेशानियों में आपके साथ खड़ा रहूंगा। भारत माता की जय और इंटक जिंदाबाद के लगे नारे
शाहनवाज ने कहा कि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की वास्तविक मजबूती उसके मेहनतकश लोगों से है। मजदूरों के परिवारों का बेहतर भविष्य, बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। तिरंगे के नीचे आयोजित इन कार्यक्रमों ने उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के बीच एकता, भाईचारे, राष्ट्रप्रेम और श्रमिक एकजुटता की भावना को और मजबूत किया। इस दौरान श्रमिकों ने भारी उत्साह के साथ भारत माता की जय, व इंटक जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।


Users Today : 134
Total Users : 2603
Views Today : 173
Views Yesterday : 158
Views Last 7 days : 530
Views Last 30 days : 2529
Views This Month : 1631
Views This Year : 3507
Total views : 3508