रायगढ़ सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री शाखा यादव के मार्गदर्शन में पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक कांवर यात्रा निकाली गई।

भक्तिमय वातावरण में निकली इस कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।कांवर यात्रा रामभांठा मोहल्ले से प्रारंभ होकर अमलीभौना स्थित सत्यनारायण बाबा धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ और देश-प्रदेश में सुख, शांति, खुशहाली,समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सत्तीगुड़ी चौक पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण गुप्ता,विकास ठेठवार,विकास शर्मा,एवं अन्य कांग्रेसजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा मंडल अध्यक्ष तरुण गोयल व महामंत्री अनुराग गुप्ता के सौजन्य से सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं फल वितरण की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। कांवर यात्रा धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति , समाज में सेवा, सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कांवर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को मजबूत करती हैं।कांवर यात्रा में मुख्य रुप से पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू,यशोदा कश्यप,रंजना पटेल,लता खूंटे,पद्मा चौहान,संगीता गुप्ता,मंजू,अमृत काटजू सहित अन्य कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Users Today : 135
Total Users : 2604
Views Today : 175
Views Yesterday : 158
Views Last 7 days : 532
Views Last 30 days : 2531
Views This Month : 1633
Views This Year : 3509
Total views : 3510