HomeRaigarh Newsसंस्कार स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवसबच्चों ने प्रस्तुत...

संस्कार स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवसबच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

spot_img

रायगढ़ जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ देशभक्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया। स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा,प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा,एक्टिंग डायरेक्टर सीपीदेवांगन,शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में,ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। देश की आजादी के लिए शहीद हुए जवानों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष से गुंजायमान रहा। स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देश की आजादी के लिए असंख्य लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज का दिन सिर्फ उन्हें नमन करने का नहीं है, बल्कि उन्होंने देश के लिए जो सपने देखे थे, उसे पूरा करने के लिए अपना योगदान देने का भी है। देश के विकास में भागीदारी निभाने का है। हम सब अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की उन्नति व विकास में योगदान दे सकते हैं। इसी से हमारा देश पूरे विश्व में सिरमौर बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक सुंदर नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। गीत, भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय और वंदेमातरम् से गूंजता रहा। सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्रस्वतंत्रता दिवस पर स्कूल परिसर की आकर्षक सजावट की गई थी। पूरा परिसर तिरंगे झंडे से सजा हुआ था। स्कूल परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट पर सजाया गया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों के साथ अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। अंत में मिष्ठान्न वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 1 1 0
Users Today : 24
Total Users : 5110
Views Today : 25
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 1754
Views This Month : 628
Views This Year : 6700
Total views : 6701

Most Popular

Recent Comments