जशपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों में देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा रणजीता स्टेडियम के समीप 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन हर घर तिरंगा, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस की थीम पर किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षदगण श्री विक्रांत सिंह, श्री रमाशंकर गुप्ता, श्री मुक्तेश्वर इंदवार, श्री देवधन नायक सहित छात्राओं एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों से परिचित कराने के साथ-साथ देशभक्ति,राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।प्रदर्शनी में भारत की स्वतंत्रता यात्रा,राष्ट्रीय ध्वज के महत्व,राष्ट्रभक्ति की भावना तथा देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों,लोगों के विस्थापन,संघर्ष,पीड़ा और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराते हुए राष्ट्रीय एकता,सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, जनसंपर्क विभाग जशपुर की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री वी. के.रात्रे, सहायक सूचना अधिकारी श्री रविंद्र चौधरी,लिपिक श्री विनोद यादव सहित अन्य कर्मचारी अभिलेख भगत, श्री अशोक तिर्की,भूपाल सिदार एवं अभिषेक सिंह मौजूद रहे।हर घर तिरंगा से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेशहर घर तिरंगा थीम के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा तथा देश की एकता और अखंडता में उसके महत्व को भी दर्शाया गया है।वंदे मातरम् द्वारा जगाई गई राष्ट्रप्रेम की भावना को किया गया प्रदर्शित*राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् थीम के अंतर्गत वंदे मातरम् के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को प्रदर्शित किया गया है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को प्रबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में इससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों में जागृत राष्ट्रप्रेम को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकीहर घर तिरंगा,वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है प्रदर्शनीराष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की भूमिका महत्वपूर्ण:नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत,जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है प्रदर्शनी का आयोजन
RELATED ARTICLES


Users Today : 8
Total Users : 2234
Views Today : 8
Views Yesterday : 23
Views Last 7 days : 272
Views Last 30 days : 2200
Views This Month : 1151
Views This Year : 3027
Total views : 3028