रायगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के ग्राम बड़े घोठला में आज विशाल जनमुदाय उपस्थित होकर विगत दिनों लात नाला पुल माधोपाली में दुर्घटनाग्रस्त एवं जल समाधिस्थ होकर दिवंगत हुए स्व.देवनारायण एवं सविता पटेल को दग्ध हृदय और नम आंखों से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किये । लात नाला के विकराल जल धारा में अपनी कार के दुर्घटनाग्रस्त प्रवाहित होने के कारण स्वर्ग सिधारे दम्पति के प्रति न केवल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला वरन् रायगढ़ महासमुंद एवं सीमावर्ती उड़ीसा प्रांत के लोग हजारों की संख्या में उपस्थित होकर नम आखों से स्व.देवनारायण पटेल एवं सविता पटेल के जीवन यात्रा एवं सदव्यवहार का गुणगान कर रहे थे। दशकर्म अवसर पर गृहग्राम बड़े घोठला में श्रद्धांजलि देने वालों में जहाँ सारंगढ़ कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई (आईएएस) एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (आईपीएस) एवं जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सीईओ अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे वहीं जनप्रतिनिधियों में विधायक सारंगढ़,विधायक चन्द्रपुर , पूर्व विधायक गण सहित जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत के पदाघिकारी गायत्री परिवार के सदस्य अखिल भारतीय अघरिया समाज के पदाधिकारीगण प्रतिष्ठित जनों द्वारा वृहद संख्या में उपस्थित होकर दशकर्म अवसर पर अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हार्दिक संवेदना प्रकट किया गया । पूरे कार्यक्रम में माहौल अत्यंत गमगीन था दिवंगत दम्पति के माता -श्रीमती सहोद्रा पिता-शिवचरण , पुत्री लवली पुत्र महेश के भाव विव्हल उपस्थिति में प्रिय परिजनों के साथ ग्राम घोठला के लोग आयोजन में सक्रिय थे वहीं स्व. देवनारायण के मामा वंशीधर एवं दीनबंधु वर्मा भाई धर्मेन्द्र वर्मा (धरम वस्त्रालय बरमकेला) की व्यवस्था बनाये रखने में विशेष भूमिका रहीं। इस दौरान जहाँ माहौल अत्यंत भावुक और व्यथित करने वाला था वहीं छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित मानस मंडली राजनांदगांव जिला से आमंत्रित कांकेतरा की एकता मानस मंच की छः सगी बहनों द्वारा भाव पूर्ण गीतों की प्रस्तुति तथा विशिष्ट जनों द्वारा भाव श्रद्धांजलि व्यक्त करने की अनवरत यात्रा छः से सात घंटे तक चली छः बहनों की संगत पर व्याख्याता भोजराम पटेल द्वारा भावगीत सीताराम भजो:राधेश्याम भजो:जग से जाना;सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया । श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान दिवंगत देव सरिता के पार्थिव देव एवं वाहन को खोजने में योगदान देने वालों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।छः सगी बहनों के भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति से परिजनों को मिला संबल :दशकर्म अवसर पर जहाँ हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे वही राजनांदगांव जिला के छः बहनों की एकता मानस मंच द्वारा संगीतमय भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति से दिवंगत देवनारायण एवं सविता के असामयिक निधन से परिवार पर आए बज्राघात को सहन करने हेतु संबल मिल रहा था कभी चिट्ठी न कोई संदेश:तो कभी जीवन की रेल चली छुक छुक ,तो कभी चोला माटी के हे राम जैसे गीतों से मानों प्रकृति भी अपनी अश्रु धार बहाकर बरस रही थी और उपस्थित लोग भी अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
हजारों लोगों ने उपस्थित होकर देव-सविता को दी अश्रुपुरित श्रद्धांजलि . .ग्राम घोठला में दशकर्म अवसर पर कलेक्टर एसपी एवं जनप्रतिनिधियों सहित उमड़ा जनसैलाब
RELATED ARTICLES


Users Today : 4
Total Users : 5115
Views Today : 4
Views Yesterday : 26
Views Last 7 days : 403
Views Last 30 days : 1714
Views This Month : 633
Views This Year : 6705
Total views : 6706