Homeरायगढ़ न्यूजकांग्रेस जनों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती...

कांग्रेस जनों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर किया उन्हे नमन

रायगढ़ आज कांग्रेस भवन में देश के प्रथम राष्ट्रपति महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारत स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ स्वर्गीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की स्मृति तस्वीर पर पुष्पहार अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अनिल शुक्ला ने बताया कि भारत रत्न से सम्मानित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारतीय राष्टीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थी राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त भारत के पहले मंत्री मंडल 1946 47 में कृषि एवं खाद्य मंत्री का दायित्व भी निभाया था वे आधुनिक भारत के निर्माता प्रख्यात विधि वेत्ता थे तथा महान मानवता वादी भी थे साथ मे वे महात्मा गॉंधी जी के सच्चे अनुयायी भी थे आज इस जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता हरेराम तिवारी,नारायण घोरे पूर्व एल्डरमैन,जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ,राकेश पांडेय (प्रांतीय
महासचिव),विकास ठेठवार (ब्लॉक अध्यक्ष),मदन महंत (ब्लॉक अध्यक्ष जूट मिल), श्रीमती रंजना पटेल(पार्षद) रिन्की पाण्डेय,गणेश घोरे , संतोष कुमार चौहान,संतोष ढीमर,शेख ताजीम,सत्य प्रकाश शर्मा,संतोष बोहीदार, अनुराग गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिन्की पांडेय ने दी ।

spot_img

Must Read

spot_img