रायगढ़:पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने राम दुलारी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है। बजरंग मित्तल कमल मित्तल की माता राम दुलारी धर्म परायण महिला थी। उनके संस्कार की छाया परिवार जनों पर है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा गौशाला सह सचिव एवं अपना घर आश्रम के लिए सदैव समर्पित रहने वाले सचिव बजरंग मित्तल छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के उपाध्यक्ष कमल मित्तल की माता राम दुलारी को परमात्मा के चरणों में स्थान मिले। गोमती साय ने कहा दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।



