Homeरायगढ़ न्यूजरुसेन कुमार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपनी तीन पुस्तकें...

रुसेन कुमार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपनी तीन पुस्तकें भेंट की

रायपुर (छत्तीसगढ़): 2024 को राज्य उत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में लेखक,पत्रकारऔर उद्यमी रुसेन कुमार ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपनी तीन हाल ही में प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं।पुस्तकों के शीर्षक और संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित हैं:Your Philosophy Determines Your Income Not The Economy यह पुस्तक आर्थिक सफलता में व्यक्तिगत दृष्टिकोण और सोच की भूमिका को समझाती है। यह विचारों और दृष्टिकोण के माध्यम से समृद्धि की कुंजी को रेखांकित करती है। India@100ResurgentBharat–Blueprint for 2027 यह पुस्तक 2027 तक भारत को एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र में बदलने की रणनीतिक रूपरेखा प्रस्तुत करती है,जिसमें विकास के विभिन्न आयामों और आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई है।स्वाध्याय से शक्ति आत्म-विकास और ज्ञान की शक्ति पर केंद्रित यह पुस्तक, व्यक्तिगत उन्नति और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उपाय प्रस्तुत करती है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुसेन कुमार के साहित्यिक योगदान और समाज को प्रेरित करने वाले कार्यों की सराहना की। उन्होंने कुमार के भविष्य के कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी लेखनी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।रुसेन कुमार, जो कि India CSR Group के संस्थापक भी हैं,ने अब तक कुल 20 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। उनकी ये नई पुस्तकें एक बार फिर से समाज के विभिन्न पहलुओं पर उनके दृष्टिकोण को सामने लाती हैं, जिससे छत्तीसगढ़ और देश में बौद्धिक और साहित्यिक संवाद को और समृद्धि मिलेगी।

spot_img

Must Read

spot_img