Homeरायगढ़ न्यूज39वें चक्रधर समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू हुए...

39वें चक्रधर समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू हुए शामिल

राजा चक्रधर के योगदान को याद करते हुए दी शुभकामनाएं

39 में चक्रधर समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। श्री साहू और राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं राजा चक्रधर को पुष्पांजलि अर्पित कर रायगढ़ वासियों को शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तोखन साहू ने कहा कि कला के मूर्धन्य एवं सम्राट राजा चक्रधर सिंह के योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। राजा चक्रधर को संगीत से बहुत प्रेम था उन्होंने संगीत को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम किया है। विघ्नहर्ता श्री गणेश की कृपा से विगत 38 वर्षों से कलाधानी रायगढ़ में चक्रधर समारोह का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं कला प्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

spot_img

Must Read

spot_img