रायगढ़ राजप्रिय हॉस्पिटल ने उन्नत यूरोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शहर में पहली बार आधुनिक स्टेपलर सर्कमसिज़न सर्जरी प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. के.डी. खरे, MCh Urology द्वारा सफलतापूर्वक की गई।यह सर्जरी अत्याधुनिक स्टेपलर तकनीक से की गई, जो पारंपरिक सर्कमसिज़न की तुलना में अधिक सुरक्षित, कम समय लेने वाली, कम दर्द वाली और तेज रिकवरी देने वाली प्रक्रिया मानी जाती है। सर्जरी के दौरान रक्तस्राव न के बराबर रहा। यह तकनीक फाइमोसिस, टाइट फोरस्किन और बार-बार होने वाले संक्रमण जैसी समस्याओं में लाभकारी है।डॉ.खरे लेप्रोस्कोपिक, लेजर सर्जरी, RIRS, रोबोटिक सर्जरी एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आर.के.शर्मा ने बताया कि राजप्रिय हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा लगातार सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।सफल उपचार के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस उपलब्धि के साथ राजप्रिय हॉस्पिटल ने रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में आधुनिक यूरोलॉजी सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।






