Homeरायगढ़ न्यूजभाजपा शासन में गरीब विधवा मजदूर व सर्वहारा वर्ग की महिलाओं की...

भाजपा शासन में गरीब विधवा मजदूर व सर्वहारा वर्ग की महिलाओं की हर क्षेत्र में हुई उपेक्षा -संयुक्ता सिंह

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री संयुक्ता सिंह राजपूत ने भाजपा की विष्णु देव साय सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश की महिलाओं, माता-बहनों और बुजुर्गों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा सरकार केवल प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि हजारों महिलाओं को योजना से बाहर करने की साजिश रची जा रही है।संयुक्ता सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। प्रदेशभर में सर्वर की समस्या लगातार बनी हुई है, जिसके कारण महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहने के बावजूद अपना ई-केवाईसी नहीं करा पा रही हैं। कई स्थानों पर महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड और महतारी वंदन योजना के पोर्टल में नाम की मामूली त्रुटियों को आधार बनाकर महिलाओं को योजना से बाहर करने का काम किया जा रहा है। कहीं हिंदी और अंग्रेजी में नाम अलग होने के कारण समस्या आ रही है, तो कहीं सर्वर फेल होने से प्रक्रिया अधूरी रह जा रही है। इसके बावजूद सरकार इन तकनीकी खामियों को सुधारने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर रही है।संयुक्ता सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। चुनाव के समय महिलाओं को सम्मान और आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे,लेकिन अब उन्हीं महिलाओं को अपमानित और परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार यह स्पष्ट करे कि आखिर महिलाओं को बार-बार दस्तावेजों और ई-केवाईसी के नाम पर परेशान क्यों किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब, विधवा मजदूर और ग्रामीण महिलाएं सरकारी कार्यालयों और ऑनलाइन केंद्रों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो चुकी हैं। कई महिलाएं आर्थिक तंगी के बावजूद किराया खर्च कर ई-केवाईसी केंद्र पहुंच रही हैं, लेकिन सर्वर बंद होने या पोर्टल में गड़बड़ी के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सरकार की असफलता का प्रमाण है।संयुक्ता सिंह राजपूत ने वृद्धा पेंशन योजना को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को विगत कई महीनों से पेंशन की राशि नहीं मिली है। बुजुर्ग अपने दवा,इलाज और दैनिक जरूरतों के लिए इस राशि पर निर्भर रहते हैं,लेकिन भाजपा सरकार को उनकी तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। बुजुर्ग लगातार बैंक और पंचायत के चक्कर काट रहे हैं,लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार केवल विज्ञापन और प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं के लाभ के लिए संघर्ष कर रही है।संयुक्ता सिंह ने मांग की कि महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी से जुड़ी सभी तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, जिन महिलाओं का नाम तकनीकी कारणों से रुका है उन्हें बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ दिया जाए तथा वृद्धा पेंशन की लंबित राशि तुरंत हितग्राहियों के खातों में जारी की जाए।

spot_img

Must Read

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img